आजमगढ़ में 9500 लोगों का कटेगा LPG गैस कनेक्शन, कहीं आप भी इस लिस्ट में शामिल तो नहीं? क्या है नया नियम

Technology Uncategorized धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति स्थानीय समाचार

संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़जमगढ़ न्यूज़ सरकार के आदेश के बाद अब आजमगढ़ में 9.5 हजार लोगों को अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं कि किन लोगों का एलपीजी कनेक्शन काटा जाएगा.आजमगढ़: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर पूरे विश्व में देखने को मिला है. भारत में भी ईंधन की समस्या अब धीरे-धीरे लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के चलते लोगों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए घंटों लाइन में लगकर अपनी पारी का इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं इसे लेकर अब एक नया नियम भी जारी हुआ है. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार, पाइप नेचुरल गैस यानी पीएनजी कनेक्शन धारकों को अपना एलपीजी कनेक्शन सिलेंडर छोड़ना होगा.इस विषय पर जानकारी देते हुए प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से पीएनजी कनेक्शन धारको के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसके अंतर्गत सभी पीएनजी कनेक्शन धारी को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर छोड़ना होगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.जिले में कटेंगे इतने हजार कनेक्शन

इसके तहत आजमगढ़ जिले में लगभग 9.5 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा. उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अपना पीएनजी कनेक्शन उपयोग कर रहा है, तो ऐसी स्थिति में उन्हें एलपीजी की आपूर्ति नहीं दी जाएगी यानी एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग की प्राप्ति नहीं हो सकेगी.आजमगढ़ में पाइपलाइन गैस कनेक्शन उपलब्ध

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ शहर में पाइपलाइन गैस कनेक्शन शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर उपलब्ध हो चुके हैं. पहले चरण में तकरीबन 390 किलोमीटर के क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है. इसके अंतर्गत जनपद में लगभग 9.5 हजार घरों में कनेक्शन भी दिए गए हैं. इसमें आजमगढ़ शहर के मुख्य स्थान जैसे हीरापट्टी, आरजीबाग, कोलाघाट, शांतिनगर, शिवाजी नगर और भंवरनाथ क्षेत्र के समीप कई इलाकों में पीएनजी कनेक्शन का संचालन भी कई महीने से चल रहा हैइस स्थिति में ले सकते हैं एलपीजी कनेक्शन का लाभ

हालांकि अधिसूचना के अनुसार, उपभोक्ता अपनी इच्छा और सुविधा के अनुसार पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं. यदि वे चाहें तो पीएनजी कनेक्शन न लेते हुए अपना एलपीजी कनेक्शन जारी रख सकते हैं. लेकिन जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन सक्रिय हो चुका है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा. इस संबंध में जिला प्रशासन को भी पीएनजी कनेक्शन की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके.