थाना चेतगंज पुलिस द्वारा महिलाओं/लड़कियों से छेड़खानी करने वाला 01 शोहदा को गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 06/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकते करने वाले व अश्लील गाना गाने वाले अभियुक्त शोभित श्रीवास्तव पुत्र रोशन लाल श्रीवास्तव निवासी सी 6/179 बी बागबरियार सिंह थाना चेतगंज वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक- 06.03.2026 को यादव होटल के पास से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 51/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।    

घटना का विवरणः- दिनांक 06.03.2026 को थाना चेतगंज की मिशन शक्ति टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी, चेकिंग में थाना क्षेत्र में मामूर थी कि सूचना प्राप्त हुयी कि यादव होटल के पास एक व्यक्ति आने जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील हरकते कर रहा है और अश्लील गाने गा रहा है । इस सूचना पर मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच उक्त व्यक्ति को हिरासत पुलिस में लेकर थाना चेतगंज लाया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 51/2026 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

गिरफ्तारी का ,स्थान- यादव होटल के पास से थाना चेतगंज वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। म0उ0नि0 आदर्शिका थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । हे0का0 अखिलेश भारती थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 संजय प्रताप थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी