तेज रफ्तार पिकअप ने सब्जी लेने निकली महिला को कुचला, मौके पर मौत 

Breaking CRIME स्थानीय समाचार

गाजीपुर 

NK9: उप संपादक पुनित त्रिपाठी 

 

तेज रफ्तार पिकअप ने सब्जी लेने निकली महिला को कुचला, मौके पर मौत 

 

 

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के नौदर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला बाजार से सब्जी लेने जा रही थी।

मृतका की पहचान आशा देवी पत्नी लालजी राम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से रामपुर माझा थाना क्षेत्र के जेवल की निवासिनी थीं और अपनी बीमार माता को देखने के लिए पंजाब से मायके नौदर आई हुई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशा देवी जैसे ही बाजार की ओर बढ़ीं, तभी जमनिया–बड़सरा मार्ग की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप (संख्या: UP 61 CT 4160) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को सैदपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही परिजनों ने करंडा थाना में तहरीर दी।

थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।