थाना लंका पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 09 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से कुल 16800/- रु नकद (माल फंड) व 10820/- रु. (माल जामा तलाशी) कल 27,620/- रुपये बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।11/02/2026 पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा एवं वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में,अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका क्षेत्रान्तर्गत स्थित काशीपुरम कालोनी सीर गोवर्धनपुर के पास से दिनांक 11.02.2026 को 09 जुआरियों को जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ लियां जिनके कब्जे से 16800/- रु नकद (माल फड़) व 10820/- रु नकद (माल जामा तलाशी) बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना लंका पर मु0अ0सं0-0081/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।

घटना का विवरणः- दिनांक 11/02/2026 को चौकी प्रभारी बीएचयू उ0नि0 सौरभ तिवारी पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र व शांति व्यवस्था आदि के दृष्टिगत थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे, मुखबिर खास ने सूचना दी कि कुछ लोग काशीपुरम कालोनी सीर गोवर्धनपुर में एक खाली प्लाट में जुआ खेल रहे हैं शीघ्रता करने पर पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास करके थाना लंका पुलिस टीम मुखबिर खास के बताए स्थान पर पहुँचे तो पुलिस टीम को देखकर सभी सकपका गये और भागने का प्रयास करने लगे कि थाना लंका पुलिस बल द्वारा वहां मौजूद 09 अभियुक्तगण को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से 16800/- रु नकद (माल फड़) व 10820/-रु, (माल जामा तलाशी) कुल 27,620/- रुपये बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना लंका पर मु0अ0सं0-0081/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. रोहित यादव पुत्र स्व० लालजी निवासी सीर गोवर्धनपुर थाना लंका कमि० वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष, 2. मोहन यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 40 वर्ष, 3. अलियार यादव पुत्र स्व० बेचन निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 60 वर्ष, 4. विनोद कुमार गुप्ता पुत्र स्व रामसेवक निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 40 वर्ष, 5. सूरज यादव पुत्र किशुन यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 32 वर्ष, 6. श्याम यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 28 वर्ष, 7. आशीष यादव पुत्र मदनलाल यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 25 वर्ष, 8. विशाल यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 20 वर्ष, 9. राजकुमार यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी सीर गोवर्धनपुर लंका वाराणसी औसत उम्र करीब 28 वर्ष।

गिरफ्तारी बरामदगी का स्थानः काशीपुरम कालोनी सीर गोवर्धनपुर के पास थाना लंका कमि० वाराणसी।

बरामदगी का विवरण:- 16800/- रु नकद (माल फड़), व 10820/- रु नकद (माल जामा तलाशी) कुल 27,620/- रुपये बरामद।

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि०-वाराणसी। 2. उ0नि0 सौरभ तिवारी, चौकी प्रभारी बीएचयू थाना लंका कमि०-वाराणसी। 3. उ०नि० अनिल कुमार, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 4. म0उ0नि0 निहारिका शाहू, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 5. उ0नि0 शिवाकांत शर्मा, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 6. उ0नि0 गौरव कुमार, थाना लंका, कमि०-वाराणसी 7. का0 प्रमोद कुमार, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 8. का0 चन्द्रशेखर कुशवाहा, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 9. का0 फेंकू कुमार वर्मा, थाना लंका, कमि)-वाराणसी। 10.हे0का0 नीरज राय, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 11. का0 कृष्ण कान्त पाण्डेय, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 12. का0 सूरज सिंह, थाना लंका, कमि०-वाराणसी। 13. का0 अमित शुक्ला, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।14. का0 पवन कुमार, थाना लंका, कमि०-वाराणसी।