संवाद दाता :-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 30.01.2026 को थाना सिगरा पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र, गश्त / भ्रमण, चेकिंग सन्दिग्ध वाहन / व्यक्ति, रोकथाम के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील था, इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिस टीम लहरतारा ओवर ब्रिज के नीचे पहुँचे तो देखे कि दो लोग लहरतारा पुल के नीचे गोलम्बर के पास बोरी में कुछ सामान लेकर खड़े थे। पुलिस वालो को बावर्दी देखकर सकपकार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस दल द्वारा दो चार कदम दौड़कर कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। उनके पास मिले बोरी की तलाशी के दौरान 16 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM कुल 768 पैकेट 180ML/ पैकेट (कुल 138.24 लीटर) अवैध शराब बरामद हुआ। पकडे गये उपरोक्त व्यक्तियो से बोरी में रखी शराब सम्बन्धी किसी भी प्रकार का अधिकार पत्र दिखाने के लिये कहने पर सम्बन्धित व्यक्तियो द्वारा किसी भी प्रकार का अधिकार पत्र नहीं दिखाया। जिसके आधार पर उक्त व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया तथा इस संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0042/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवरण पूछताछ- पकडे गये व्यक्तियो से उसका नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम वकील पाण्डेय उर्फ शिवम पाण्डेय पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय नि० ग्राम शिवपुर थाना भभुआ जनपद कैमूर बिहार उम्र करीब 26 वर्ष बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मुन्ना प्रसाद पुत्र मंगल प्रसाद नि० ग्राम मोहनिया थाना मोहनिया जनपद कैमूर बिहार उम्र करीब 42 वर्ष बताया। भागने का कारण पूछा गया तो बता रहे है कि हम लोग अधिक धन कमाने की लालच में यहां से शराब खरीद कर बिहार लेकर जाते है जहां महंगे दामो में बेचकर धन अर्जित करते हैं । आप लोगों को अपनी ओर आते देख हमलोगों को आभास हो गया था कि आप लोग हमें पकड़ने ही आ रहे हैं। तभी हम लोग भागना चाहे लेकिन आप लोगों ने पकड लिया।
गिरफ्तारी का स्थान-
लहरतारा ओवर ब्रिज के नीचे गोलम्बर के पास थाना सिगरा वाराणसी से।
बरामदगी का विवरण
(कुल मात्रा- 138.24 लीटर) 1. 16 पेटी अंग्रेजी शराब 8PM कुल 768 पैकेट प्रति पैकेट 180ML ।2. 1110/- रु0 नगद (जामा तलाशी में बरामद)।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।2. उ0नि0 श्री दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा, 3. उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार बन्धु थाना सिगरा, 4. हे0का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिगरा, 5. का0 मृत्युजंय सिंह थाना सिगरा , 6. का0 ओमप्रकाश सिंह थाना सिगरा। 7. का0 नागेन्द्र सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।




