थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा गुम् मोबाइल OPPO 5G बरामद कर छात्रा को सुपुर्द किया गया

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यम से एक अदद OPPO 5G बरामद किया गया । उक्त मोबाइल को मोबाइल स्वामिनी को सुपुर्द किया गया ।

घटना का विवरण:- मोबाइल स्वामिनी छात्रा

द्वारा दिनांक 28/01/2026 मैदागिन से नागकुँआ जैतपुरा ई-रिक्शा से आते समय उनका एक अदद OPPO 5G गिरकर खो गया था । जिसके सम्बन्ध में शिकायतकर्ता छात्रा द्वारा थाना हाजा प्र खुद के मोबाइल OPPO 5G गिरकर गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना जैतपुरा में सूचना दी गयी थी। जिस पर थानाध्यक्ष जैतपुरा के निर्देशन पर थाना स्थानीय के फैण्टम -24 के कर्मचारीगण के अथक प्रयास से 02 घण्टे के अन्दर मोबाइल OPPO 5G ढूंढ /बरामद कर छात्रा को सुपुर्द किया गया। शिकायतकर्ता छात्रा द्वारा थाना जैतपुरा पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए बहुत ही आभार प्रकट किया गया ।

बरामद करने वाली टीमः –

1. थानाध्यक्ष श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

2. का0 सतीश कुमार, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 उत्तम सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी

4. का0 अश्वनी सिंह, सर्विलांश सेल, कमिश्नरेट वाराणसी