रास्ता भटक कर आई 06 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने उसके परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द

स्थानीय समाचार

राघवेंद्र मिश्रा/ बाराबंकी: कोठी थाना क्षेत्र में 06 वर्षीय बच्ची के रास्ता भटक जाने पर पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया। रविवार को पीआरवी 7307 को सूचना मिली की थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत कोठी बाजार में एक 06 वर्षीय बच्ची रास्ता भटक कर आ गई है, जो अपने पता बताने में असमर्थ है। पीआरवी 7307 कर्मचारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया, जो अपने पिता के साथ बाजार में गुम हो गई थी। उक्त बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं परिजनों द्वारा थाना कोठी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।