संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
08/11/2025 को दिल्ली के फरीदाबाद स्थित दशमेश प्लाज़ा में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के शिक्षा, साहित्य, योग एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।इस समारोह में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों से प्रतिभाओं को उनके अद्वितीय कार्यों के लिए चयनित किया गया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश से योग के क्षेत्र में 11 विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली प्रतिभा पाण्डेय (योगा क्वीन) को योग में विशिष्ट योगदान हेतु बेस्ट अचीवर्स अवार्ड के अंतर्गत आयरन लेडी ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया।
प्रतिभा पाण्डेय को यह सम्मान निम्न विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया:
• डॉ. सी. पी. यादव
चेयरमैन – मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड
विश्व-प्रसिद्ध जादूगर
• डॉ. राजेंद्र सैनी
इंटरनेशनली सर्टिफाइड फर्स्ट-एड ट्रेनर (USA, UK, India)
फर्स्ट-एड में गोल्ड मेडलिस्ट
3 लाख व्यक्तियों को प्रथम चिकित्सा प्रशिक्षण देकर विश्व रिकॉर्ड होल्डर
डिप्टी कमिश्नर – St. John Ambulance India
Indian Director – Fire Safety Institutions India CPR मास्टर ट्रेनर – American Red Cross Society
• आर. पी. हंस जनरल मैनेजर – ब्राउन लेबोरेटरी इन सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभा पाण्डेय को सम्मानित किया गया।




