आज वाराणसी मे देवदीवाली की धूम है पांडे पूर क्षेत्र मे 5 वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगी का हुई शिकार लोगों में आक्रोश

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। आज दिनांक 05/11/2025 शहर के पांडे पूर क्षेत्र मे बाहर खेल रही 5 वर्ष बच्ची को एक युवक बहला फुसला कर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया । बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे ।आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने शुरू की तलाश सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए और नजदीकी थाने में सूचना दी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बच्ची को बरामद किया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बच्ची को गंभीर हालत में बरामद किया बच्ची का इलाज जारी बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम की गठित 

 

थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस हैवानियत भरी घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने एक बार फिर समाज के सामने सुरक्षा के सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कियागया है और आशा जताई जा रही  है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानून के कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।