जीजीआईसी देवा में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित

स्थानीय समाचार

बाराबंकी: बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा बाराबंकी में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत करियर मेला आयोजित किया गया। जिला सेवा योजन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य, सुग्रीव कुमार, अपर संख्या अधिकारी सुनील कुमार ने छात्राओं को करियर के बारे में जानकारी दी बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक प्रश्न पूछे और उनके उत्तर पाकर प्रफुल्लित हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुविद्या वत्स ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैरियर गाइडेंस प्रभारी रचना सान्याल ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए भविष्य में हम क्या बनेंगे चार्ट के माध्यम से अपना प्रस्तुतीकरण किया डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन, करियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत पायलट, सैफमैन, राजनेता, लाइब्रेरियन की प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय रही। सुनीला कुमारी, सरोज कुमारी व शीतल सहित तमाम छात्राएं उपस्थित रही।