आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न
प्रतापगढ़।
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
अतुल कुमार यादव
प्रतापगढ़ में भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र और पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलित करके की गई। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हम सबको पूरी तरह से स्वदेशी अपनाना है और सभी को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
– त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना होगा।
– दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव के दौरान पूजा समितियों के साथ समन्वय कर पूजा पण्डालों में आत्मनिर्भर भारत थीम सुनिश्चित करना है।
– स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगा कर लोगों को इसकी जानकारी देना और स्वदेशी के फायदे बताते हुए अपने जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दीपावली पर्व के समय लोगों को स्वदेशी उत्पाद खरीदने और दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत हेतु संकल्प के लोगो को इच्छुक दुकानदारों और व्यापार प्रतिष्ठानों में लगाना है।कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन, भूपेश त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम संयोजक/जिला मंत्री रामजी मिश्र ने किया और जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी दिखाई गई। आत्मनिर्भर भारत हेतु संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वदेशी मेला, वोकल फॉर लोकल चैलेंज और हस्ताक्षर अभियान शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रेरित करना है।
National Khabar 9
9415860759