संवाददाता-अरविंद कुमार
पीलीभीत / जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयुर्वेद दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठक संपन्न हुई। जिसमें 23 सितंबर को दसवां आयुर्वेद दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार का चयन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने आयुर्वेद के प्रचार प्रसार तथा जन जन में आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क परामर्श,औषधि वितरण तथा योग एवं प्राणायाम सत्र आयोजित किए जाएं ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट,मुख्य चिकित्साधिकारी प्राचार्य आयुर्वेदिक कॉलेज प्रो.सुदीप सहाय बेदार ,आयुर्वेद यूनानी अधिकारी डॉ सुरेंद्र वर्मा, डॉ पंकज राजवंशी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे




