बलिया में पंचायत सहायक यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन।

स्थानीय समाचार

बलिया में पंचायत सहायक यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया, 2 सितम्बर।

जिले के पंचायत सहायकों को संगठित करने और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से मंगलवार को ग्राम पंचायत बहेरी स्थित पंचायत भवन (चित्तू पांडेय चौराहा) पर पंचायत सहायक यूनियन बलिया की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिले के 17 ब्लॉकों से आए ब्लॉक पदाधिकारियों और सैकड़ों पंचायत सहायकों ने इसमें भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों से अपेक्षाकृत अधिक कार्य लिया जा रहा है जबकि मात्र ₹6000 मासिक मानदेय पर परिवार का भरण-पोषण कठिन है। उन्होंने मानदेय वृद्धि, सेवा नियमावली एवं सुरक्षा के लिए संघर्ष का भरोसा दिलाया।

परिषद मंत्री विनोद मिश्रा ने संगठन को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत की रीढ़ बताते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका है, परंतु उनकी भूमिका के अनुरूप मानदेय अब तक नहीं बढ़ाया गया है।

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी:

चंदन गिरी – जिलाध्यक्ष

कंचन यादव – वरिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ)

पिंटू राम – उपाध्यक्ष

राजन साहू – जिला महामंत्री

रुपेश सिंह – कोषाध्यक्ष

अभिनय मिश्रा – संगठन मंत्री

बृजेश यादव – जिला सूचना एवं मीडिया प्रभारी

भारतेंदु निषाद – जिला सचिव

मजहर अली – जिला उपसचिव

कार्यक्रम का संचालन परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी समेत विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से मांग उठी कि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाया जाए और सेवा नियमावली लागू की जाए। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पंचायत सहायकों के हक व अधिकारों की

लड़ाई संगठन निरंतर जारी रखेगा।