प्रतापगढ़।
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
अतुल कुमार यादव
भाजपा ने शुरू किया स्वदेशी जागरूकता अभियान, चलेगा जागरूकता अभियान
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में भाजपा ने स्वदेशी जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले, मंडल, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर जनसंपर्क और चौपाल लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसे अभियान को तीन चरण में चलाया जाएगा। पहला चरण 1-15 सितंबर व्यापारियों से मिलकर उनको स्वदेशी वस्तुओं को अपनी दुकान में इस्तेमाल करने और ग्राहकों को बेचने का आग्रह किया जाएगा। दूसरा चरण 15-25 सितंबर जनसंपर्क के माध्यम से स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें नगर पालिका और नगर पंचायत में गोष्ठी और चौपाल के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। वहीं तीसरा चरण 25 से नवंबर माह तक घर-घर संपर्क करके हैंडबिल और स्टीकर के माध्यम से वृहद स्वदेशी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें जिला महामंत्री राजेश सिंह और पवन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम
प्रकाश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल और जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी शामिल रहे।
National Khabar 9
9415860759




