ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने तीसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सुपर-12 के एक अहम मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एडन मारक्रम (52) और डेविड मिलर (59) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 137 रन बनाकर ये मैच जीता।
134 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डिकॉक तीन गेंद में एक रन और रिली रोसो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान तेम्बा बावुमा एक बार धीमी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 15 गेंद में 10 रन बनाए। इसके बाद एडन मारक्रम और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 60 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचाया। एडन मारक्रम 41 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके डेविड मिलर ने स्ट्ब्स के साथ मिलकर 22 रन की साझेदारी करके जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डेविड मिलर 46 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो, शमी, हार्दिक और अश्विन को 1-1 विकेट मिला।
वहीं 2011 के बाद से दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार आईसीसी इवेंट में भारत के खिलाफ जीत हासिल कर सकी है। इससे पहले अफ्रीका ने 2011 में वनडे विश्व में नागपुर में खेले गए मैच में भारत को हराया था।
इससे पहले तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी से मिले झटकों से भारत आखिर तक नहीं उबर पाया और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में नौ विकेट पर 133 रन ही बना पाया। भारत ने पांच विकेट 49 रन पर गंवा दिए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 29 रन देकर चार विकेट और वेन पर्नेल ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये। भारत ने पावरप्ले में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। वेन पर्नेल का पहला ओवर मेडन रहा जिसके बाद रोहित (15) ने कागिसो रबाडा के अगले ओवर में छक्का जड़कर टीम का खाता खोला। केएल राहुल (नौ) ने भी पर्नेल के अगले ओवर में छक्का लगाकर अपना आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया।
रोहित को रबाडा के इस ओवर में जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और जब एनगिडी पांचवा ओवर करने के लिए आए तो भारतीय कप्तान ने गेंदबाज को वापस कैच थमा दिया। राहुल की खराब फॉर्म जारी रही। एनगिडी ने अपने इसी ओवर में उन्हें स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 33 रन बनाए।
सूर्यकुमार की क्लासिक पारी गई बेकार, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को मिली पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट से धोया
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के एक अहम मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं टीम इंडिया की तीन मैचों में ये पहली हार है।
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने तीसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सुपर-12 के एक अहम मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एडन मारक्रम (52) और डेविड मिलर (59) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 137 रन बनाकर ये मैच जीता।
134 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डिकॉक तीन गेंद में एक रन और रिली रोसो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान तेम्बा बावुमा एक बार धीमी पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 15 गेंद में 10 रन बनाए। इसके बाद एडन मारक्रम और डेविड मिलर ने चौथे विकेट के लिए 60 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचाया। एडन मारक्रम 41 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके डेविड मिलर ने स्ट्ब्स के साथ मिलकर 22 रन की साझेदारी करके जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। डेविड मिलर 46 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो, शमी, हार्दिक और अश्विन को 1-1 विकेट मिला।
वहीं 2011 के बाद से दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार आईसीसी इवेंट में भारत के खिलाफ जीत हासिल कर सकी है। इससे पहले अफ्रीका ने 2011 में वनडे विश्व में नागपुर में खेले गए मैच में भारत को हराया था।
इससे पहले तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी से मिले झटकों से भारत आखिर तक नहीं उबर पाया और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में नौ विकेट पर 133 रन ही बना पाया। भारत ने पांच विकेट 49 रन पर गंवा दिए थे, जिसके बाद सूर्यकुमार ने 40 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने 29 रन देकर चार विकेट और वेन पर्नेल ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये।
भारत ने पावरप्ले में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। वेन पर्नेल का पहला ओवर मेडन रहा जिसके बाद रोहित (15) ने कागिसो रबाडा के अगले ओवर में छक्का जड़कर टीम का खाता खोला। केएल राहुल (नौ) ने भी पर्नेल के अगले ओवर में छक्का लगाकर अपना आत्मविश्वास जगाने का प्रयास किया।
रोहित को रबाडा के इस ओवर में जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और जब एनगिडी पांचवा ओवर करने के लिए आए तो भारतीय कप्तान ने गेंदबाज को वापस कैच थमा दिया। राहुल की खराब फॉर्म जारी रही। एनगिडी ने अपने इसी ओवर में उन्हें स्लिप में कैच कराकर भारत को दूसरा झटका दिया। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट पर 33 रन बनाए।
T20 World Cup : रोहित शर्मा से पहले ‘किंग’ कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से महज 15
एनगिडी ने अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली (12) के रूप में भारत को तीसरा बड़ा झटका दिया। पिछले दो मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले कोहली ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर चौके लगाए लेकिन जल्द ही उन्होंने फाइन लेग पर रबाडा को कैच थमा दिया। दीपक हुड्डा को पांचवें नंबर पर उतारा गया लेकिन एनरिक नॉर्खिया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। हार्दिक पंड्या केवल दो रन बना पाए। एनगिडी की गेंद पर रबाडा ने उनका शानदार कैच लपका।
सूर्यकुमार ने एनगिडी पर छक्का और फिर चौका लगाकर 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दस ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 60 रन था और सूर्यकुमार के बल्ले से निकले रनों की बदौलत उसने 15 ओवर में अपना स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन शुरू से रन बनाने के लिए जूझ रहे दिनेश कार्तिक (15 गेंदों पर छह) ने इसके तुरंत बाद अपना विकेट गंवा दिया। सूर्यकुमार ने एक छोर से रन बनाने जारी रखे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। रविचंद्रन अश्विन भी केवल सात रन बना पाए। पर्नेल ने अश्विन को आउट करने के बाद भारतीय पारी के इस 19वें ओवर में सूर्यकुमार का कीमती विकेट भी लिया।