
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी अंतर्गत सिरौली गौसपुर क्षेत्र के मीरापुर गांव में सोमवार सुबह एक किसान का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रामसुरेश उर्फ बुधराम के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से ट्यूबवेल पर सो रहे थे। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल से 100 मीटर दूर आम के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, रामसुरेश ने डेढ़ बीघा जमीन बिना परिवार को बताए बेच दी थी। जमीन बिक्री के पैसे भी उन्होंने घर नहीं दिए थे।

मृतक के छोटे पुत्र वेदांत ने बताया कि जब परिवार ने जमीन के बारे में पूछा तो पिता घर से चले गए। वापस आने के बाद वह ट्यूबवेल पर सोने लगे थे। मृतक के तीन पुत्र हैं, जिनमें से बड़ा पुत्र बाहर मजदूरी करता है और दो पुत्र घर पर रहते हैं।
सूचना के दौरान पहुंची पुलिस
कोतवाल संतोष कुमार, उपनिरीक्षक सालिक राय और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दिया है।
2008 से था अनफिट स्कूली वाहन, प्रवर्तन दल ने लगाई फटकार, 3 सीज, 10 स्कूली वाहनो के चालान




