घर में घुस 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म,पिता बाहर करता है मजदूरी, मां मानसिक विक्षिप्त,भाई ने रोते हुए बताई वारदात की कहानी

CRIME

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा। जनपद एटा के कोतवाली राजा का रामपुर क्षेत्र के एक गांव में 4 दिन पहले रात में 3 बजे एक युवक ने घर में सो रही नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर में मां और उसका 8 वर्षीय छोटा भाई सो रहा था। तभी गांव के रहने वाले एक युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी के पिता कासगंज के एक गांव में मजदूरी करता था। घटना के वक्त भी पिता बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। घटना के समय मानसिक रूप से विक्षिप्त मां और छोटा भाई घर में एक ही कमरे में सो रहे थे। भाई के मुताबिक जब वह सो रहा था बहन के चीखने की आवाजें आई। जिसके बाद डरे सहमे भाई ने अगले दिन पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। पूरी वारदात होने के बाद पिता और बुआ ने आज कोतवाली राजा का रामपुर पहुंच के तहरीर दी और पूरी घटना से अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच पड़ताल में शुरू कर दी है । किशोरी की बुआ ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया चार दिन पूर्व मेरी भतीजी के साथ गांव के एक युवक ने गलत काम किया है। आज थाना राजा का रामपुर में शिकायत की है। जिसके बाद आज पुलिस आई है। वही सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया चार दिन पूर्व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। आज थाना राजा का रामपुर में तहरीर प्राप्त हुई जिसके बाद घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटना से संबंधित साक्ष्यों को संकलित किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।