आगरा मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस

Uncategorized

संवाददाता : रामेश्वर सोनी
आगरा मण्डल के संरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 06.06.2024 को अन्तर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस मनाया गया उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी. एस.बोरा एवं आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन में रेलवे बोर्ड द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस (ILCAD) दिनांक 06.06.2024, गुरुवार, को आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों के समपार फाटकों/गेटों पर आयोजित किया गया । अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस (ILCAD) के अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के साथ साथ संरक्षा विभाग/आगरा के मंडल संरक्षा अधिकारी श्री एस.एस.मीना के सुपरविजन में सभी संरक्षा सलाहकारों द्वारा आगरा मंडल के समपार फाटक/गेट सं.- 358, 357, 10, 08, 06, 77, 4AB, 501, 499 एवं अन्य गेटों पर जाकर पम्फलेट, स्टीकर एवं पोस्टर्स बाटकर व बैनर के माध्यम से रोड यूजर्स को रेल संचालन हेतु समपार फाटक/गेट बंद (Close) होने पर गेट बैरियर/बूम के नीचे से एवं अन्य लोकेशन से गुजरने/पास नहीं होने के बारे काउंसिल किया एवं गेटों पर लापरवाही बरतने के कारण गेट पर हो रहे हादसे के बारे में बताया। रोड यूजर्स को बताया कि मानव जीवन अनमोल है कृपया लापरवाही पूर्वक गेट बंद होने पर गेट बूम के नीचे से या अन्य खुले लोकेशन से रेल लाइन की पास कदापि नहीं करें साथ ही साथ गेट मैन पर गेट खोलने के लिए अनावश्यक दबाव / जबरदस्ती नहीं करें। अनाधिकृत रूप से गेटों पर से पास होने पर अन्युजल होने पर ट्रेनों की संरक्षा प्रभावित होने के साथ साथ ट्रेन काफी विलंब हो जाती है।