नालंदा विद्यालय व कोचिंग संस्थान की छात्रा आरती सरोज 94.67 % व विजय राजभर ने 89 % अंक लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

स्थानीय समाचार

संवाददाता : राम आशीष सिंह
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद पास हुए बच्चों में काफी उत्साह नजर आ रहा है बच्चो के परिजनों के साथ साथ विद्यालय परिवार की तरफ से बच्चों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया जा रहा है इसी कड़ी में आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत नालंदा विद्यालय व कोचिंग संस्थान अमुवारी नरायनपुर की पढ़ने वाली छात्रा आरती सरोज पुत्री हरिवंश सरोज ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94.67 % व विजय राजभर पुत्र राकेश राजभर अमुवारी नरायनपुर ने 89 % लाकर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है जिसे लेकर विद्यालय परिवार व व कोचिंग संस्थान की तरफ से बच्चों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी .इस दौरान प्रबंधक दलजीत सिंह लाल बाबू व ब्यवस्थापक रणविजय सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया इस दौरान मौके पर शम्भू नाथ रामशेर प्रजापति युधिष्ठिर खुशबु सिंह मान्यता प्रीति पूजा दुर्गा अरविन्द अभय आदि आध्यापक गण के साथ राम आशीष सिंह सिंह काशीनाथ सिंह हरिशंकर सिंह आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे.