बड़ी खबर: मस्जिद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Breaking धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति विज्ञापन स्थानीय समाचार

अयोध्या । शुक्रवार को अलविदा की नमाज के बाद कुछ लोगों ने बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी की जमकर पिटाई कर दी, वहीं इकबाल अंसारी की शिकायत पर रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, एक वीडियो भी इससे संबंधित सामने आया है, जिसमें इकबाल अंसारी के साथ कुछ लोग खींचाखाची की कोशिश कर रहे हैं, खिड़की से बनाए गए वीडियो में कोई इकबाल को खींचने की कोशिश कर रहा है, इकबाल अंसारी ने बताया कि मस्जिद में खिड़की खोलते समय अयूब उर्फ पप्पू नामक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता की गई, इकबाल अंसारी का कहना है योगी-मोदी सरकार के कार्यों की वह प्रशंसा करते रहते हैं, इसके कारण कुछ लोग उनसे नाराज रहते हैं। स्थानीय निवासी अयूब भी उनमें से एक है। अयूब के साथ चार अन्य लोग भी थे, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्यवाही की जा रही है, मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आने के बाद इकबाल ने इसे स्वीकार किया और मुस्लिम पक्ष से भी फैसले का सम्मान करने की अपील की थी, इकबाल अंसारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से काफी प्रभावित रहते हैं।