मंडी समिति खटीमा द्वारा ग्राम बागा में 14 लख रुपए की लागत से निर्माणाधीन 350 मीटर खडंजा का किया निरीक्षण

स्थानीय समाचार

उत्तराखण्ड:

संवाददाता. ईश्वर सिंह

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन पर मंडी समिति खटीमा द्वारा ग्राम बागा में 14 लख रुपए की लागत से निर्माणाधीन 350 मीटर खडंजा का मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने किया निरीक्षण। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान हेतु घर-घर जाकर संपर्क करने का नियोजन किया गया प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है कि प्रत्येक लोकसभा सीट 5 लाख मतों से जीती जाए इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता क्षेत्र में कार्य कर रहा है और निश्चित तौर से आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बूथ बूथ में जाकर आम जनता से जनसंख्या करेगी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नौसर मंडल की महामंत्री मोहन गोपाल सफल शुभम पंडित जी सुदामा पंडित जी त्रिभुवन भाई गणेश आशीष आदि कई लोग उपस्थित थे।