स्वास्थ्य मेले में सैकड़ो मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार

स्थानीय समाचार

संवाददाता मोनू भारती

मोहम्मदाबाद गोहना मऊ 

मोहम्मदाबाद गोहाना , मऊ । स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ब्लॉक स्वास्थ्य मेंले का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांव एवं मोहल्ले से आए मरीजों को जांच के बाद उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। चिकित्सकों ने उचित परामर्श के बाद मरीज को स्वस्थ रहने का टिप्स दिया।
जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों का चिकित्सकों द्वारा गहनता से जांच के बाद दवाइयां दी गई। इस मेले में स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां भी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संतोष यादव ने बताया कि गांव या मोहल्लों में अत्यंत निर्धन वर्ग के लोगों का पैसे के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा है तो ऐसे लोग इसका लाभ जरूर उठाएं। शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड से ₹500000 तक का फ्री इलाज किया जा रहा है। जिनका आयुष्मान कार्ड ना बना हो तो वे लोग अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा लें। बताया कि स्वास्थ्य मेले में शुगर ब्लड प्रेशर हार्ट किडनी आदि मरीज का उपचार किया गया। बताया कि इस मेले का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का निशुल्क इलाज कराया जाए। ईश्वर सर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।