मेष
आज संतान के व्यवहार से आपका मन गदगद हो जाएगा। मनोरंजन पर आप धन खर्च करेंगे। घर के बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। घर का वातावरण काफी सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी को आप उपहार दे सकते हैं। धार्मिक स्थल में जाने का विचार बनेगा।
वृष
आज किसी वाहन में खराबी आने की आशंका है। बुरे विचार आपको परेशान कर सकते हैं। दूसरों की नकारात्मक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। आपका मन अशांत हो सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन के रोगियों के लिए दिन शुभ नहीं है।
मिथुन
आज ऑफिस में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में फंसे रहेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर एकाग्र रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी जन से बड़ा उपहार मिल सकता है।
कर्क
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में दुविधापूर्ण स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। कुछ लोग आपके काम को लेकर टोका-टांकी कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखदायक रहने वाला है।
सिंह
आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। बड़े प्रोजेक्ट्स में आप निवेश कर सकते हैं। समाज में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। युवा अपने करियर को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
कन्या
आज असंयमित भोजन के कारण आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। मनोबल थोड़ा कमजोर हो सकता है। आंखों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
तुला
आज व्यापार में नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। आपके जनसंपर्क में वृद्धि होगी। पैतृक कारोबार में धन लाभ होगा। विदेशी भूमि से आपको धन लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। लोग स्वार्थवश आपसे संपर्क में रहना चाहेंगे। शेयर मार्केट में किए गए पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा।
धनु
आज नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपके कार्य अपेक्षाकृत देरी से पूरे होंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप काफी ध्यान देंगे। दांपत्य संबंध काफी प्रगाढ़ रहने वाले हैं। आपकी उपलब्धियों से आपके सीनियर्स काफी प्रसन्न रहेंगे।
मकर
आज किसी भी काम में ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे। आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। वर्तमान वातावरण को लेकर आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी संबंधी समस्या हो सकती है।
कुंभ
आज लंबी दूरी की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग कर पाएंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आलस्य से आपको बचना चाहिए। मन में परोपकार की भावना रहेगी।
मीन
आज लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में आपको धन लाभ होगा। सरकारी कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है। अति महत्वपूर्ण कार्यों को आप समय पर पूरा करेंगे।