श्री बालाजी विद्यापीठ में कन्या पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा 

स्थानीय समाचार

श्री बालाजी विद्यापीठ में कन्या पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

रसड़ा (बलिया)। नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बालाजी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में कन्या पूजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक छात्राओं को मां दुर्गा के स्वरूप में सजाकर विधिवत कन्या पूजन किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या सिंह एवं श्री संजीव सिंह की उपस्थिति में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की ट्रस्टी श्रीमती उषा देवी एवं प्रबंधक अर्जुन जी ने विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक डांडिया और गरबा प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर नाजनी, निधि, नाजिरा, आर्यता, संध्या, खुशी, रीतिमा, मुकेश यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान तथा बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।