विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्य कर्ता समय पर जागे-यमराज नंदी को छोड़कर भागे,नंदी का जलवा एक बार फिर से कायम

Social

संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा। इसे कहते हैं न्यूज का असर,जैसा की पिछली रात्रि को घायल खून से लथपथ अवस्था में रोड पर सर पटकते हुए नंदी की दुर्दशा का समाचार प्रमुखता से प्रचारित किया गया था। तथा यह उम्मीद भी की गई थी कि समाचार प्रकाशित होते ही कुछ पशु प्रेमी तथा जीव प्रेमी लोग मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के समर्पित सिपाही इस कार्य को कुशलता से करने में अपनी महिती भूमिका जरूर ही अदा करेंगे। वैसा ही हुआ जैसा उम्मीद थी क्रूरता के शिकार नंदी का उपचार कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद का आभार, जाग गया विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, इसे कहते हैं सनातन की दौड़, नंदी को समय पर उपचार दिलाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने जितनी फुर्ती से काम किया है, उसके लिए विहिप की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। नंदी का उपचार करने के लिए सबसे अधिक श्रेय अरविंद चौहान को जाता है, जो वर्तमान में हिंदू परिषद ब्रज प्रांत में बड़ा पद संभाले हुए हैं। यही है वो कर्तव्य निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण तथा जीवो के प्रति दया एवं अत्यधिक स्नेह, जो हमें मानवता के उच्च शिखर पर सुशोभित करने का कार्य करती है। नंदी का उपचार करके गऊवंश की जान बचाने वाले उच्च मानव, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से लेकर उपचार करने वाली टीम तथा अधिकारियों का तहे दिल से बहुत-बहुत आभार, धन्यवाद एवं बधाई। जागते रहो – भागते रहो – पुण्य कार्यों को संभालते रहो – देश को उच्च कार्य कार्यों में – ढालते रहो