वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में बुधवार को चकरपुर चौकी पुलिस ने क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौकी प्रभारी चकरपुर विकास कुमार के अध्यक्षता में पुलिस द्वारा छात्रों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की।पुलिस का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल दुनिया के खतरों से सुरक्षित रखना और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना है।