हथियाराम मठ में माता ब्रह्मचारिणी की आराधना, सतचण्डी पाठ से पूजा मठ परिसर
(पूज्य गुरुदेव भगवान के सानिध्य में काशी के प्रकांड विद्वानों ने किया पूजन अर्चन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था
हथियाराम गाज़ीपुर)
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ के पावन प्रांगण में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर मठ के पीठाधीश्वर प्रातः स्मरणीय सतत्गु वन्दनीय गुरदेव भगवान के सानिध्य में काशी से पधारे प्रखंड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच माता की आराधना संपन्न कराई गई नवरात्र के पावन अवसर पर मठ परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है माता के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही है काशी के विद्वानों द्वारा विधिवत सत चंडी पाठ का पारायण किया जा रहा है जिससे पूरा मठ परिसर भक्ति में वातावरण में गुजायमान हो रहा है
श्रद्धालु माता के चरणों में शीश नवा कर परिवार की सुख समृद्धि शांति और कल्याण की कामना कर रहे हैं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही मैथ में दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है पूज्य महाराज जी के सानिध्य में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है जिससे दूधराज से पहुंच रहे भक्तों को माता के दर्शन के साथ प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है
सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ में नवरात्र का यह पावन आयोजन श्रद्धा भक्ति आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम बना हुआ है माता ब्रह्मचारी की आराधना के साथ श्रद्धालु मां भगवती से सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना कर रहे हैं




