हथियाराम में उमडा श्रद्धा का सैलाब मां शैलपुत्री के दर्शन को लगी भक्तों की कतार
वृद्धाविका माता और सिद्धिदात्री माता के दरबार में गुजे जयकारे, महिला कांस्टेबल की मुस्तैदी रही विशेष चर्चा में
हथियाराम गाज़ीपुर
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ का पवित्र प्रांगण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया मठ परिसर में स्थित ब्राह्मी का माता सिद्धिदात्री मैया के पावन मंदिर में मां शैलपुत्री के स्वरूप का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया माता के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का भारी जल सैलाब उमड पड़ा मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही और श्रद्धालु अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए माता के जयकारे लगाते नजर आए प्रातः स्मरणीय सतत वंदनीय पूज्यपद गुरुदेव भगवान के सानिध्य में काशी के प्रकांड विद्वानों द्वारा मठ परिसर में शत चंडी पाठ का अनुष्ठान निरंतर चल रहा है वैदिक मंत्रोचार और भक्ति मय वातावरण के बीच पूरा मठ परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिया नवरात्र के प्रथम दिन माता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख शांति समृद्धि और कल्याण की कामना की
( भक्तों की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर)
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान सुरक्षा एवं व्यवस्था संभालने में जुटी रहे मंदिर परिसर में कतारबद्ध दर्शन कराने और भीड़ को नियंत्रित रखने के दौरान महिला कांस्टेबलों की सक्रियता, सतर्कता और कर्म निष्ठा विशेष रूप से देखने को मिली वे पूरी मुस्तादी के साथ अपनी ड्यूटी निभाती नजर आई पुरुष कांस्टेबल भी व्यवस्था में तैनात रहे लेकिन महिला पुरुष कर्मियों की तत्परता और अनुशासित कार्यशैली ने विशेष ध्यान आकर्षित किया नवरात्र के प्रथम दिन हथियाराम मठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ एक बार फिर सिद्ध पीठ के प्रति लोगों की गाड़ी आस्था को दर्शाया दूर-ड्रा से पहुंचे भक्तों की श्रद्धा और माता के जयकारे और मंदिर में चल रहे अनुष्ठान से पुरा वातावरण भक्ति में हो गया इस सारे अनुष्ठान के मुख्य यजमान के रूप में इंदौर के उद्योगपति सुभाष गोयल जी हैं पूज्य महाराज जी के अनुसार सुभाष गोयल विजयादशमी के महापर्व पर उपस्थित होने की उम्मीद है




