संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 18/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 153/2026 धारा 67ए आई0टी0 एक्ट व 351(2) BNS में नामजद अभियुक्त विनोद साहनी पुत्र स्व० भोला मांझी निवासी मान मंदिर घाट थाना दशाश्वमेध जनपद वाराणसी को डीसीएम तिराहा थाना चेतगंज के सामने से शांति भंग करने के दृष्टिगत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- वादिनी मुकदमा की अभद्र फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों पर अभियुक्त विनोद साहनी पुत्र स्व० भोला मांझी निवासी डी 15/61 मान मंदिर घाट थाना दशाश्वमेध जनपद वाराणसी के द्वारा लगाये जाने व मना करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिनांक 17.06.2026 को थाना चेतगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-153/2026 धारा 67ए आई०टी० एक्ट 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 18.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त की बात को लेकर प्रतिवादी विनोद साहनी उपरोक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के परिजनों के साथ डीसीएम तिराहा चेतगंज पर वाद विवाद किया जा रहा था जिसको थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु प्रतिवादी विनोद साहनी उपरोक्त आमदा फौजदारी हो गया। अतः शांति भंग के दृष्टिगत अभियुक्त विनोद साहनी उपरोक्त को डीसीएम तिराहे के पास से अंतर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- विनोद साहनी पुत्र स्व० भोला मांझी निवासी मान मंदिर घाट थाना दशाश्वमेध जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-153/2026 धारा 67ए आई0टी0 एक्ट व 351 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान- डीसीएम तिराहा थाना चेतगंज से।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ०नि० उ०नि० श्री विकास कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। 3. का0 प्रदीप कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।




