इमिलिया चौकी इंचार्ज अमित कुमार तिवारी व सिपाही अजीत चौहान पर पैसे मांगने के आरोप, सहयोग न करने की शिकायत

स्थानीय समाचार

नेशनल खबर 9 से यूपी हेड रिंकू सिंह

 

इमिलिया चौकी इंचार्ज अमित कुमार तिवारी व सिपाही अजीत चौहान पर पैसे मांगने के आरोप, सहयोग न करने की शिकायत

 

आजमगढ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन, पेड़ और सरकारी पोखरी से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस-राजस्व तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। कंजरा दिलशादपुर निवासी महेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में इमिलिया चौकी इंचार्ज अमित कुमार तिवारी और सिपाही अजीत चौहान पर पैसे मांगने, पैसे नहीं मिलने पर सहयोग नहीं करने तथा विपक्षियों के पक्ष में कार्रवाई करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मकान के सामने लगे नीम और आम के पेड़ों की जड़ों व शाखाओं से दीवार में दरारें पड़ गई हैं। पेड़ हटाने की मांग करने पर विपक्षियों द्वारा कथित रूप से धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। आरोप है कि पैसे की मांग पूरी न होने पर पुलिसकर्मियों ने सहयोग नहीं किया, जिससे क्षेत्र में विवाद और माहौल खराब होने की स्थिति बनी हुई है।

वहीं तहसील सगड़ी के नेतापट्टी में सरकारी पोखरी की भूमि पाटकर मकान निर्माण कराने का भी आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता ने गाटा संख्या 193 की पैमाइश और राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। साथ ही संबंधित लेखपाल की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गए पैसे मांगने, मिलीभगत और सहयोग न करने के आरोपों की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।