भावुक गीतों के बीच आरएम मनोज कुमार बाजपेई व एसएम एसके सेठ को दी गई भावभीनी विदाई

ENTERTAINMENT

नेशनल खबर 9 के लिए आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट

 

भावुक गीतों के बीच आरएम मनोज कुमार बाजपेई व एसएम एसके सेठ को दी भावभीनी विदाई

 

आजमगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) मनोज कुमार बाजपेई एवं एसएम एसके सेठ के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार शाम आरएम कार्यालय सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को माला, अंगवस्त्र, रामायण, छड़ी, घड़ी एवं बुके भेंटकर उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह की अध्यक्षता एआरएम अजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन दिलीप तिवारी ने किया। यूनियन अध्यक्ष प्रवेश सिंह ने आरएम मनोज कुमार बाजपेई की सरल कार्यशैली और कर्मचारियों के प्रति आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में आजमगढ़ आए बाजपेई ने अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों के बीच खास पहचान बनाई।

वहीं परिवहन निगम के परिचालक एवं गायक विजय सिंह बाबा की टीम ने स्वागत गीत के साथ कई भावुक गीत प्रस्तुत किए। ‘याद, याद बस रह जाती है’ और ‘जाने वाले ओ जाने वाले’ जैसे गीतों पर माहौल गमगीन हो गया और कई अधिकारियों-कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में परिवहन निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।