Breaking newsछुट्टी पर घर आए प्रयागराज में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

Agriculture Breaking

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष सिंह राठौड़र्टछुट्टी पर घर आए प्रयागराज में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

 

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छिछौरी गांव में गुरुवार सुबह छुट्टी पर घर आए 30 वर्षीय सिपाही अंबिका यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने कमरे में मृत अवस्था में मिले। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

 

अंबिका यादव वर्ष 2017 बैच के सिपाही थे और प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात थे। वह दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर उनकी छोटी बहन ममता उन्हें जगाने पहुंची, जहां वह मृत मिले।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।