क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक 16 सितंबर को; विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर होगी विस्तृत चर्चा

Breaking

उत्तराखंड: संवाददाता -ईश्वर सिंह के साथ महेंद्र सिंह बिष्ट की ख़ास रिपोर्ट,,,

 

क्षेत्र पंचायत पाटी (बीडीसी) की बैठक आगामी 16 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से क्षेत्र पंचायत पाटी के सभागार में आयोजित की जाएगी।

Oplus_16908288

इस संबंध में जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी पाटी मोनिका पाल ने बताया कि बीडीसी की इस बैठक की अध्यक्षता माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री शंकर सिंह अधिकारी करेंगे।

 

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र के विकास, विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के उद्देश्य से बुलाई गई इस बीडीसी बैठक में समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

 

बैठक के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक में केवल निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी सदस्य), ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य ही स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने सभी संबंधित सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बीडीसी बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।