नीरज शुक्ला/रामनगर बाराबंकी
महादेवा महोत्सव के अंतिम दिन शाम 4 बजे से फूलों की होली कार्यक्रम मुरारी लाल व उनके साथियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी अंगद सिंह, नि. विधायक शरद कुमार अवस्थी, रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,पूर्व चेयरमैन राम शरण पाठक ,राजकुमार रत्नाकर सिंह , मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नानमून शुक्ल, उपजिलाधिकारी तान्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना -गिरिजा के लाल सोहे सिंदूर भाल, तेरे गुणगान हम गाये गीत से किया।
राधा कृष्ण व गोपियों की रास लीला गीत पर चारो धाम पर दर्शकों ने खूब तालिया बजाई।राधा कृष्ण व गोपिकाओं द्वारा किये डांडिया नृत्य तथा मैंने मोहन को बुलाया वो आता होगा गीत को दर्शकों ने खूब सराहा।
मोरवन आयो रसिया गीत पर किये गये मयूर नृत्य पर दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह,रामनगर सीओ डॉ बीनू सिंह, थाना प्रभारी बृजेश वर्मा,रबिकांत पाण्डेय,निरंकार सिंह,बांकेलाल अमीन ,अवधराम अमीन,सहित भारी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे।




