पत्रकार जितेन्द्र मौर्या के जन्मदिन पर जिला सूचना अधिकारी व चिकित्साधिकारी डॉ बी के पटेल ने केक काटकर किया रक्तदान का शुभारम्भ

HEALTH

रैदोपुर आजमगढ़ 

संवाददाता : मनोज दुबे 

आजमगढ़ जनपद अंतर्गत आज दिनांक 12 दिसम्बर को इण्डिया डेवलपमेंट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ज्ञानसिखा टाइम्स राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के व्यूरो चीफ जितेन्द्र मौर्या के जन्मदिन के अवसर पर इण्डिया डेवलपमेंट फाउंडेशन के संस्थापक व नेशनल खबर 9 के सम्पादक इन्द्रपाल सिंह व जितेन्द्र मौर्या के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन ज्ञानशिखा टाइम्स व नेशनल खबर 9 के सयुंक्त कार्यालय रैदोपुर आजमगढ़ पर किया गया रक्तदान का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी आजमगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि पी जी आई के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ बी के पटेल ने केक काटकर किया इस दौरान डॉ बी के पटेल ने मौजूद लोगो को बताया प्रत्येक स्वास्थ्य ब्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए रक्तदान महादान होता है जो किसी की जान बचा सकता है एक स्वस्थ ब्यक्ति कम से कम तीन महीने के बाद कभी भी रक्तदान कर सकता है। वही जिला सूचना अधिकारी ने जितेन्द्र मौर्या को जन्मदिन की बधाई दी इस दौरान काफी संख्या में ज्ञानसिखा टाइम्स व नेशनल खबर 9 के पत्रकारों एवं समाजसेवीयो ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया वहीँ जितेंद्र मौर्य ने माला पहनाकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया और शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया उनको धन्यवाद अर्पित किया और बताया हमारी संस्था इण्डिया डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज सेवा का काम जारी रहेगा संस्था द्वारा यह तीसरी बार रक्तदान का कार्य किया जा रहा है यह कार्य आगे भी जारी रहेगा इस दौरान नेशनल खबर 9 के ब्यूरो मनोज दुबे, जितेन्द्र मौर्या, आलोक सिंह,अवधनाथ राजभर, देवानंद गिरी, अर्जुन महाराजा, गौरव सिंह आदि ने रक्तदान किया मौके पर आजमगढ़ ब्लड बैंक टीम के सहयोग के लिए उन्हें भी धन्यवाद किया गया.