पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवभूषण तिवारी से मिले विनोद सिंह, लिया आशीर्वाद संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा 

POLITICS स्थानीय समाचार

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवभूषण तिवारी से मिले विनोद सिंह, लिया आशीर्वाद

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

रसड़ा। ग्राम सभा रसूलपुर में भाजपा नेता 358 विधानसभा रसड़ा विनोद सिंह ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शिवभूषण तिवारी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिला कार्य समिति सदस्य सर्वेश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, देवेश तिवारी पूर्व कोषाध्यक्ष तथा सत्येंद्र सिंह सहित अन्य भाजपा नेता शामिल रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में आपसी संवाद और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। भाजपा नेताओं ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।