ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
खटीमा, ऊधमसिंहनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत चौकी सत्रहमील पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अमला सिंह पुत्र रामदास, निवासी ग्राम नौसर, थाना खटीमा के खिलाफ माननीय एसीजेएम न्यायालय खटीमा से गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी था। वारंटी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 22 अगस्त 2026 को ग्राम नौसर से अमला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को अब माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी सत्रहमील मझौला उप निरीक्षक किशोर पन्त, हेड कांस्टेबल मनोज देवलाल, कांस्टेबल जगदीश नगरकोटी और होमगार्ड मुस्कान शामिल रहे।




