भुडकुडा फीडर से बिजली सप्लाई बाधित

Uncategorized

भुडकुडा फीडर में मनमानी बिजली आपूर्ति, लोग परेशान
(जखनिया में बिजली चल रही है भुडकुडा फीडर की कटौती से रोष)
जखनिया गाजीपुर
गाजीपुर जिले के भुडकुडा फीडर से विद्युत आपूर्ति में लगातार अनियमिता देखी जा रही है स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि कई बार बिजली पूरी तरह बंद रहती है जबकि पास के जखनिया क्षेत्र में बिजली सामान्य रूप से उपलब्ध रहती है स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस समस्या को लेकर लाइनमैन (शेषनाथ यादव)से पूछा जाता है तो यह जवाब देते हैं की सप्लाई नहीं है इसमे जनता को भारी असंतोष फैल रहा है और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ रहा है व्यापारी और गृहिणीयो दोनों ही लगातार बिजली कटौती से परेशान है लोग बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं कि भुडकुडा फीडर की आपूर्ति को नियमित किया जाए और इस मनमानी व्यवहार पर नियंत्रण रखा जाए क्षेत्र मैं बिजली सप्लाई को लेकर काफी असंतोष है उधर विगत 15 दिनों से आंधी तूफान के कारण कृषि ट्यूबवेल के बिजली सप्लाई हेतु लगे कई खम्मा टूट के गिर गए हैं अभी तक उसे पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है अब किसने की धान की नर्सरी डालनी है जो खम्मा लगाना अति आवश्यक है जिससे बिजली की आपूर्ति हो सके