थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जिला बदर का अभियुक्त को गिफ्तार किया

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 28/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 72/2025 सरकार बनाम ओम यादव पुत्र स्व0 अशोक यादव निवासी B-13/169 चौकी घाट सोनारपुरा थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 26 वर्ष अन्तर्गत धारा 3(1) उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 में दिनांक 16/02/2026 से 03 माह हेतु जिला बदर किया गया है। जिसके आदेश की तामिला दिनांक 24/02/2026 को बजातखास कराया गया था । अभियुक्त उपरोक्त जिला बदर की अवधि में मा0 न्यायालय की आदेशों का उल्लघंन करते हुये अपने घर पर लुक छिप कर रहा था । जिसे दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार करते हुए थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0- 173/2026 धारा- 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी कर थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- ओम यादव पुत्र स्व0 अशोक यादव निवास चौकी घाट सोनारपुरा थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 रणजीत कुमार श्रीवास्तव थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। कां0 सुनील सरोज थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी। कां0 रंजीत कुमार थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी