संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 28/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमें में नामित अभियुक्त मनोज कुमार पाठक पुत्र सच्चिदानन्द पाठक निवासी विशालनगर कालोनी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी को आज गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः- दिनांक 27.03.2026 को वादिना मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र बावत प्रतिवादी द्वारा वादिनी को ब्लैकमेल करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0- 74/2026, धारा- 308(2), 352, 351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । उक्त मुकदमें पूछताछ के क्रम में अभियोग उपरोक्त में नामित अभियुक्त मनोज कुमार पाठक पुत्र सच्चिदानन्द पाठक निवासी विशालनगर कालोनी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी को थाना चेतगंज पर बुलाया गया । अभियोग उपरोक्त की वादिनी मुकदमा भी अपना बयान अंकित कराने हेतु थाना स्थानीय पर आयी हुयी थी । अभियुक्त मनोज कुमार पाठक वादिनी मुकदमा को देखकर मुकदमा पंजीकृत कराने की बात को लेकर उग्र होकर आमदा फौजदारी हो गया । समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु समझने को तैयार नही था । ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना देखते हुए मौके पर अंतर्गत धारा- 170 बीएनएसएस के तहत समय दिनांक 27.03.2026 को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मनोज कुमार पाठक पुत्र सच्चिदानन्द पाठक निवासी विशालनगर कालोनी थाना चितईपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 41 वर्ष ।
संबंधित अभियोग/आपराधिक- मु0अ0सं0- 74/2026, धारा- 308(2), 352, 351(2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम –
प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । का0 विजय प्रताप गौतम थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी




