खुद को एण्टी करप्शन विभाग लखनऊ / एस.आई.टी. का कर्मचारी बताकर उद्यापन करने वाले 2 अभियुक्तगण व 1 अभियुक्ता थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 19/03/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा जलकल विभाग परिसर से अपने आपको एण्टी करप्शन विभाग लखनऊ/ एस.आई.टी. का कर्मचारी बताने वाले 02 अभियुक्तगण 01. सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल गाबा निवासी म0न0 331 शान्ति विहार कालोनी थाना उधमसिंह नगर जिला उधमसिंह उत्तराखण्ड उम्र 39 वर्ष 02. अरमान फिरोज पुत्र मोहम्मद फिरोजुद्दीन निवासी गैरेज वाली गली चर्च रोड़ कोर्टद्वार उत्तराखण्ड उम्र 22 वर्ष व 01 अभियुक्ता उम्र 36 वर्ष को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0- 0159/2026 धारा- 319(2), 308(5) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना का विवरण:- मु0अ0सं0- 0159/2026 धारा- 319(2)/308(5) भा0न्या0सं0 2023 बाबत विपक्षीगण द्वारा स्वयं को एण्टी करप्शन विभाग लखनऊ का कर्मचारी बताते हुए वादी मुकदमा को डरा धमकाकर कार्यवाही न करने के बदले में पैसों की मांग करने आदि कतिपय आरोपों के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया । जिसके आधार पर थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 

01.सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल गाबा निवासी म0न0 331 शान्ति विहार कालोनी थाना उधमसिंह नगर जिला उधमसिंह उत्तराखण्ड उम्र 39 वर्ष । 02. अरमान फिरोज पुत्र मोहम्मद फिरोजुद्दीन निवासी गैरेज वाली गली चर्च रोड़ कोर्टद्वार उत्तराखण्ड उम्र 22 वर्ष । 03. 01 अभियुक्ता उम्र 36 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण – मु0अ0सं0- 0159/2026 धारा 319(2), 308(5) बीएनएस थाना भेलूपुर वाराणसी।  

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । उ0नि0 शिवम श्रीवास्तव चौकी प्रभारी रेवडीतालाब थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । उ0नि0 अनुज सिंह चौकी प्रभारी महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । का0 चन्द्रकान्त यादव थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । का0 सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी ।म0का0 रिंकी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी । का0 अश्विनी कुमार सिंह सर्विलान्स सेल कमि0 वाराणसी