संवाद दाता:- सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 25/02/2026 अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कम्पनी बाग से दिनांक 25.02.2026 को 01 अभियुक्त आशुतोष सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी कीर्तपुर थाना बासडी कचहरी जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष को गांजा बेचते हुए मौके से पकड़ लिया, कब्जे से कुल 200 ग्राम गांजा व 13080/- रुपया नगद बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-50/2026 धारा- 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
घटना का विवरणः- दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति हरिश्चन्द्र पार्क पर रात भर से घूम टहल कर एक झोले में गांजा लेकर बेच रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर खास की इस सूचना पर विश्वास कर थाना कोतवाली पुलिस टीम हरिश्चन्द्र पार्क में विसर्जन कुंड की तरफ पहुँचे जहाँ एक व्यक्ति पार्क के उत्तर पश्चिम दिशा में किनारे पर बने पत्थर के बेंच पर बैठा था तथा बेंच के नीचे एक झोला रखा हुआ था कि मुखबिर खास ने उसकी तरफ इशारा कर बताया और हट बढ़ गया। थाना कोतवाली पुलिस टीम को अपने पास आता देख संदिग्ध व्यक्ति सहम गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर मौके से पकड़ लिया गया। कब्जे से कुल 200 ग्राम गांजा व 13080/- रुपया नगद बरामद हुआ, जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 50/2026 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-50/2026 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- आशुतोष सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी कीर्तपुर थाना बासडी कचहरी जनपद बलिया उम्र 21 वर्ष ।
गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान दिनांक- 25.02.2026 को, स्थानः विसर्जन कुण्ड के पास कम्पनी गार्डेन थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
बरामदगी का विवरण – 1. कुल 200 ग्राम नाजायज गांजा, 2. 13080/- रुपया नगद।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी काल भैरव थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी। 2. का0 विकेश कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 3. का0 गोविन्द सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 4. का0 शिवाजी चन्द्र, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी। 5. का0 शुभम सिंह, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।




