आगामी दिनांक 22.02.2026 मेगा विधिक सहायता एंव सेवा शिविर के भव्य सफलता हेतु प्री-मेगा कैम्प का हुआ आयोजन

Special

संवाददाता : त्रिभुवन त्रिपाठी
देवरिया । आज दिनांक 10.02.2026 को माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन विभाग देवरिया, एवं दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर दिनांक 22.02.2026 को होने वाले मेगा विधिक सहायता एंव सेवा शिविर के भव्य सफलता हेतु प्री-मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सम्भागीय परिवहन विभाग देवरिया द्वारा 30 लाभार्थियों को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एस0डी0) श्रीमती शैलजा मिश्रा द्वारा परिवहन विभाग से सम्बन्धित प्रमाण पत्र तथा दिव्यांग विभाग व अन्य विभागों द्वारा दिव्य कला प्रर्दशनी/विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन कर लाभ प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर न्यायाधीश ने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना/लाभ प्रदान करना तथा निशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।