संवाद दाता:-सिद्धांत बच्चन
मिर्जापुर जनपद। दिनांक 05/02/2026 सरकार की योजना जल जीवन मिशन, हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत जो गांव में पानी देने की बात की गई है पाइप फैलाए गए टंकी बनाई गई मगर बहुत सारे गांव में जल जीवन मिशन का पानी अभी तक नहीं पहुंच पाया टोटी लगी है मगर उन टोटियों में पानी नहीं आया टंकी लगी है मगर टंकी में पानी नहीं पहुंचा जैसे सिटी ब्लॉक के अघवार ग्राम सभा में पाइप और टोटी तो लग गए मगर पानी अभी तक नहीं आया पटेरा ब्लॉक के धनावल ग्राम सभा में पाइप और टोटी तो लग गए मगर पानी अभी तक नहीं आया हलिया ब्लाक के अंतर्गत शुकुलपुरा ग्राम सभा में बनी पानी की टंकी में लगभग डेढ़ साल से ज्यादा हो गया अभी तक पानी नहीं आया और यही हाल लगभग पूरे मिर्जापुर जनपद का है जहां पानी की टोटी लग गई है मगर पानी नहीं आ रहा है आपसे निवेदन है इस पर तत्काल कार्रवाई कर सुधार करें और जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़क गलियां नालियां जो खोदी गई है आपसे निवेदन है उसको भी ठीक करने की व्यवस्था करें
मिर्ज़ापुर नगर की सड़कों का हालत बहुत ज्यादा खराब है मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी का धाम है जिसके वजह से लाखों लाख पर्यटक मिर्जापुर में आते हैं इसके बाद भी मिर्ज़ापुर नगर की सड़कों का हालत बहुत खराब है आपसे निवेदन है इसको तत्काल ठीक करने की व्यवस्था करें। S I R में जाति विशेष को देखकर नाम को न काटा जाए क्योंकि बहुत सारे जगह से शिकायत प्राप्त हुई है आपसे निवेदन है इस पर विशेष ध्यान देने की व्यवस्था करें 
जमालपुर ब्लाक में बरसात के समय नदी के तटबंध टूटने के कारण तमाम गांव लगातार तीन बार बाढ़ में डूब जाने से धान की फासले बर्बाद हो गई बाढ़ के कारण सड़क भी बर्बाद हो गई इसके बाद हम लोगों ने आपको ज्ञापन दिया मगर अभी तक सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है जैसे जमालपुर ब्लाक के ग्राम लोढ़वा में श्री मनोहर सिंह के मकान से गोगहरा संपर्क मार्ग बहुत खराब है और इसके अलावा गोगहरा, भभौरा, हसौली, चरगोड़वा जैसे गांव में भी रास्ते की बहुत दिक्कत है आपसे निवेदन है इस पर भी विशेष ध्यान दें
जमालपुर ब्लाक में बरसात के समय बाढ़ में जो फसले बर्बाद हुई अभी बहुत सारे गांव के मुआवजे बाकी हैं लोगों को नहीं मिले हैं जैसे हिनौती माफी ग्राम सभा में अभी तक मुआवजा का पैसा लोगों को नहीं मिला लोग परेशान हैं। 96 ब्लॉक के अंतर्गत गैपुरा रामपुर घाट मार्ग पर नौगावा संपर्क मार्ग की हालत बहुत खराब है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं इस पर भी आपसे निवेदन है ध्यान दें। जमालपुर ब्लाक अंतर्गत छोटा मिर्जापुर रामनगर मिर्जापुर हाईवे से सटा रसूलागंज मार्ग जिस पर इंटर कॉलेज नर्सरी स्कूल हॉस्पिटल मौके पर है मगर रास्ता बहुत ही खराब है आपसे निवेदन है इस पर भी ध्यान दें
मिर्जापुर शहर की सड़के बहुत ही खराब है आए दिन दुर्घटनाएं होते रहते हैं जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि शहर एवं गलियों की सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाए मिर्जापुर जनपद के गांव एवं शहरों की बहुत बड़ी समस्या बिजली के मीटर बहुत तेजी से बढ़कर आ रहे हैं जिस पर जनता की कोई सुनवाई नहीं है कोन ब्लॉक के,बल्ली परवा ग्राम सभा के दलित बस्ती के लोगों की भी यही समस्या है आपसे निवेदन है इसको तत्काल जांच कर सक्षम अधिकारी को निर्देशित करें
प्रदर्शन में उपस्थित 
अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान गुलाब चंद्र पांडे भूपेंद्र शुक्ला विनोद तिवारी जनार्दन पाठक अर्चना चौबे सुधाकर जी राजधर दुबे इश्तियाक अंसारी रामलखन मास्टर कैलाश प्रजापति जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर कृष्णा गोपाल चौधरी कपिल कुमार सोनकर रमेश प्रजापति पप्पू कमलेश दुबे अमर दुबे मोहित मिश्रा मनीष दुबे सोनकर राजेंद्र विश्वकर्मा शकील अहमद सतीश शर्मा रामनाथ दुबे जैकी कोल कमर शाही मिथलेश मिश्रा दुर्गेश पांडे कैलाश प्रजापति राम लखन मास्टर प्रमोद गुप्ता प्रवेश दुबे डॉक्टर दिनेश चौधरी अश्वनी दुबे रामकृपाल मौर्य बब्बू पाठक छोटू चौबे रोशन अंसारीरत्नेश सिंह संतोष यादव विजय दुबे पहाड़ी लवकुश भारती रामकृपाल मौर्य राजू भारती अशोक पटेल संतोष विश्वकर्मा प्रमोद पटेल दुर्गेश पांडे संतोष मिश्रा संजय कुमार




