थाना चेतगंज पुलिस द्वारा 5.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त,काशी जोन,कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त,काशी जोन,कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक-24.01.2026 को थाना चेतगंज पुलिस द्वारा नंद बिहारी गुप्ता पुत्र राम लखन शाह निवासी ग्राम सीढ़ी थाना कराहगर जनपद सासाराम बिहार उम्र 26 वर्ष को 5.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-012/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

घटना का विवरण– दिनांक- 24/01/2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति लहुराबीर अंग्रेजी ठेके के पीछे हाथ में सफेद रंग के झोले में देशी शराब लेकर बेच रहा है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की इस सूचना पर विश्वास कर थाना चेतगंज पुलिस टीम बताए हुए स्थान पर पहुंचे मुखबिर द्वारा इशारा से बताया गया कि वह व्यक्ति जो गाढे नीले रंग का स्वेटर व नीले रंग की जींस पहने हुए तथा गले में गमछा लिए हुए हाथ में सफेद रंग का झोला लिया हुआ है, वह वही व्यक्ति है जिसके बारे में मैंने आपको बताया था तथा मुखबिर इशारा करके मौके से हट बढ़ गया । पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बगल से भागने लगा व रोकने पर वह रुक नहीं रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया तथा उक्त व्यक्ति के पास से 5.2 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुआ । इस संबंध में थाना चेतगंज में मु0अ0सं0-012/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया 

विवरण पूछताछ- पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम नंद बिहारी गुप्ता पुत्र राम लखन शाह निवासी ग्राम सीढ़ी थाना कराहगर जनपद सासाराम बिहार उम्र 26 वर्ष बताया । व झोले में रखे 26 पाउच ग्लोबस शाही नींबू गोल्ड 200 मि.ली. देशी शराब (कुल 5.2 लीटर ) के बारे में पूछने पर बताया कि मैं इसको ही महँगे दामों में बेचकर अपना गुजारा करता हूँ आज भी बेच रहा था, आप लोगों को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- नंद बिहारी गुप्ता पुत्र राम लखन शाह निवासी ग्राम सीढ़ी थाना कराहगर जनपद सासाराम बिहार उम्र 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांकः 24.01.2026 को, स्थान- लहुराबीर अंग्रेजी ठेके के पीछे से ।

बरामदगी का विवरणः- कुल 5.2 लीटर अवैध देशी शराब बरामद 

 गिरफ्तार कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।उ0नि0 विकल शाण्डिल्य थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।हे0का0 भरत यादव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।हे0का0 राजविलास थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।