आजमगढ़ में पंचायत सहायक के 96 पदों की भर्ती की 21 जनवरी से प्रक्रिया शुरू, जिलाधिकारी ने कहा इच्छुक अभ्यर्थी करें संपर

Agriculture Breaking विज्ञापन स्थानीय समाचार

ब्यूरोरपोर्ट राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ़

 

आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया है कि शासनादेश द्वारा पंचायत सहायक / अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के चयन के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं। जनपद मे पंचायत सहायको के रिक्त पदों के सापेक्ष चयन की कार्यवाही कराते हुए शत प्रतिशत चयन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा विकास खंडों कि ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के कुल 96 रिक्त पदों की सूचना उपलब्ध कराई गई है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने सम्बंधित खंड विकास अधिकारियों/सहायक विकास अधिकारी पंचायत क़ो निर्देशित किया है कि जनपद की ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के 96 रिक्त पदों के सापेक्ष पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के संबंध में निर्धारित समय सारणी के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर से विज्ञप्ति प्रकाशित कराकर पंचायत सहायक /अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के चयन की कार्यवाही नियमानुसार कर पत्रावली जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समस्त खंड विकास अधिकारी कार्यालय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा पंचायत राज अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत सहायक/एकाउण्टेण्ट कम डाटा इन्ट्री आपरेटर के लिए आदवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना, ग्राम पंचायत क सूचना पट्ट एवं मुनादी द्वारा कराया जाना है। 24 जनवरी से 07 फरवरी 2026 तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अवधि निर्धारित है। 08 फरवरी से 12 फरवरी तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय व विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जाना है। 13 फरवरी से 19 फरवरी तक ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार करना एवं ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाना एवं समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारार्थ समिति के सदस्य सचिव (जिला पंचायत राज अधिकारी) को उपलब्ध कराया जाना है। 20 फरवरी से 26 फरवरी तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण एवं संस्तुति की जाएगी। 27 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत किया जायेगा।