मीरजापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की महाराजा बिजली पासी जी की जयंती एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालचारी जी की पुण्य तिथि मनायी

धर्म/ आध्‍यात्‍म/ संस्‍कृति

संवाद दाता:- फिरोज अहमद 

मिर्जापुर 25 दिसंबर-2025 को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति पप्पू के आवास विकास कालोनी निवास पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती, महाराजा बिजली पासी जी की जयंती एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालचारी जी की पुण्य तिथि मनाया गया 

पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि आज देश के महान पुरुष महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की 164वीं जयंती हम कांग्रेसजन बड़े आत्मिक लगाव से मना रहे हैं श्री चौधरी ने कहा कि वे ऐसे शख्स थे जिन्हें महात्मा गांधी जी अपना बड़ा भाई मानते थे, नेहरू जी उन्हें महान आत्मा में से एक मानते थे वह महामना के नाम से लोकप्रिय थे। हिंदुस्तान के संपादक के रूप में भी उन्होंने काम किया और 1909में वे कांग्रेस के सदस्य बने। 1920 में गांधी जी के साथ साइमन कमीशन का विरोध किया। देश के विभाजन पर उन्होंने गांधी जी को सतर्क किया था क्योंकि वे भारतीय एकता के मूर्ति थे। कांग्रेस से लगाव था वह कांग्रेस के चार बार अध्यक्ष थे ।आज जिस नारे की चर्चा पूरे देश में हो रही है सत्यमेव जयते जिसका अर्थ है कि सत्य की ही विजय होगी इस नारे को पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने ही दिया था वह एक महान शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी, और राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की स्थापना उन्होंने हीं लोगों को सहयोग से करके अपने संकल्प को पूरा किया। 2014 में उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया। इस अवसर पर हम लोगों से अपील करते हैं कि ऐसे महान पुरुषों से उनके मूल्य, आदर्श और गुणों से, उनके त्याग, तपस्या, से कुछ सीखे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने चित्र पर माल्यार्पण पर करते हुए कहा कि हम सब संकल्प लेते हैं इन महान नेताओं के बताए हुए रास्ते पर चलने का कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति पप्पू कपिल कुमार सोनकर राजेंद्र विश्वकर्मा संतोष यादव अंकुर श्रीवास्तवआजाद विजय दुबे पहाड़ी डॉ दिनेश चौधरी डिंमपु यादव