ब्रेकिंग न्यूज़आजमगढ जनपद की निजामाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पति के रिस्तेदार

Agriculture Breaking

संवाददाता राम आशीष सिंह राठौड़ आजमगढ जनपद की निजामाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पति के रिस्तेदार

द्वारा पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर काफी दिन तक दुष्कर्म करता रहा, महिला द्वारा तहरीर देने के बाद पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल व दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, एक महिला द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त, जो पीड़िता के पति का रिश्तेदार है, उसके घर आने-जाने के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया, और उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन दुष्कर्म करता रहा। दिनांक 20.11.2025 को वीडियो डिलीट करने के बहाने अभियुक्त पुनः घर आया और जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी, दिनांक 25.12.2025 को थानाध्यक्ष निजामाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डोडोपुर बाजार से अभियुक्त फहद पुत्र कैश अहमद, निवासी ग्राम मन्दे, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है ।