सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ के पीठाधिपति पूज्यपाद गुरुदेव भगवान का परसपुर बुढानपुर में रामहित कार्यक्रम मे शिष्यों को दिया आशीर्वाद
गाजीपुर
ग्राम सभा परसपुर बुरहानपुर में रामहित कार्यक्रम के दौरान सिद्ध पीठ हथियाराम के पिता अधिपति पूज्यपात प्रातः स्मरणीय गुरुदेव भगवान का भाव आगमन हुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिष्य उपस्थित रहे पूज्यपद गुरुदेव ने अपने प्रवचन में यथाशक्ति सेवा सत्य और सदाचार की महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि रहित ही जनहित है और समाज को सशक्त बनाने के लिए आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में उतारना आवश्यक है गुरुदेव के वचनों से उपस्थित शिष्य भाव विभोर हो उठे प्रवचन के उपरांत पूज्यपद गुरुदेव भगवान ने अपने शिष्यों एवं ग्राम वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा सामाजिक समरसता धर्म और संस्कृति की संरक्षण का संदेश दिया कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और श्रद्धा से उत्प्रोत रहा रहित कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्राम सभा परसपुर बुढानपुर के ग्रामीणों एवं आयोजको का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की की निरंतरता बनाए रखने का आदेश दिए




