संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटका में शाम को एक युवक का शौक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला।

मृतक की पहचान सुरेश पुत्र कल्लू (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरेश किसी काम से घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। शाम को कटका-लोध पुरवा मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक आम के पेड़ पर युवक को फंदे से झूलते देखा। युवक को देखते ही तत्काल परिजन सहित पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया व आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।